सारण में पाइप्ड रसोई गैस के नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
सारण, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले में घरेलू ईंधन की आपूर्ति को अधिक सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पारंपरिक सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति पाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पी एन जी कनेक्शन लें। नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों का चुनाव कर सकते हैं
इच्छुक नागरिक आइओसीएल के छपरा ऑफिस में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन हेतु उपभोक्ता घर बैठे आधिकारिक लिंक cx.indianoilcgd.com के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। बिल भुगतान की प्रक्रिया को भी पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। उपभोक्ता किसी भी तकनीकी खराबी या गैस लीक जैसी आपातकालीन स्थिति के लिए जिला प्रशासन ने टोल-फ्री नंबर 1800-180-7788 तथा मोबाइल नंबर 9264292206 जारी किया है।
प्रशासन का मानना है कि पाइप्ड नेचुरल गैस किफायती है यह चौबीसों घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर जिले की गैस वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार