आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में न हो कोताही, डीपीओ ने दिए विभागीय नियमों के पालन के निर्देश

 


कटिहार, 11 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैचवार मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन और विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेना था। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि विभागीय नियमानुसार नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण केंद्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यों की सेक्टरवार गहन समीक्षा की गई। इसमें मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर के सभी संकेतकों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बायोमेट्रिक उपस्थिति, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का आधार सीडिंग कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नए भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा व मूल्यांकन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह