अंग शिखर सम्मेलन का आयोजन

 


भागलपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। भागलपुर के टाउन हॉल में रविवार को अंग शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में अंग प्रदेश के समग्र विकास को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने सुझाव साझा किए। सम्मेलन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्योग, पर्यटन, पर्यावरण, इतिहास, खेल, साहित्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत और समाज के साझा प्रयासों से ही क्षेत्र का संतुलित विकास संभव है।

खानकाह पीर दमड़िया शाह के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने प्रेम, भाईचारा, सहिष्णुता और सामाजिक एकता को मजबूत समाज की आधारशिला बताया।

वहीं आर्थोपेडिक एवं माइक्रोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. इम्तियाजुर रहमान ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, भागलपुर को मेडिकल हब बनाने और मेडिकल रिसर्च ज़ोन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सम्मेलन में डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी, विधु शेखर पांडे, डॉ. पवन पोद्दार, डॉ. आर.के. सोहाने, गौतम सरकार, आलोक अग्रवाल सहित कई विशेषज्ञों ने अपने-अपने विषयों पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवज्योति मुखर्जी ने किया। अंत में अंग प्रदेश को नई पहचान दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर