अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान का शुभारम्भ,फारबिसगंज के चिकित्सक हुए शामिल
अररिया 25 अगस्त(हि.स.)। अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान की मंगलवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू की गई है।
30 नवंबर 2026 तक अर्थात 75 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के मुख्यमंत्री की ओर से किए गए शुभारंभ से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी जुड़कर अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी कमर कसी।
मौके पर मौजूद वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय कुमार सिंह और पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव बसाक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान 75 दिनों के लिए शुरू किया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य खून की कमी की समय पर पहचान करना, उसका उपचार सुनिश्चित करना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है।
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें एनीमिया पीड़ित मरीजों को उपचार के साथ साथ परामर्श दिया जाएगा। गंभीर मामलों में राहत के लिए फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज थेरेपी और आयरन सप्लीमेंट्स का उपयोग भी किया जाएगा।
मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर