सारण में बुधवार से खुलेंगे सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान जिलाधिकारी ने दिया आदेश

 


सारण, 30 जून (हि.स.)। जिले में मौसम में हुए सुधार और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी स्कूल बंदी के आदेश को रद्द कर दिया है।

अब एक जुलाई से जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय कक्षा एक से आठ, कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय सारणी के अनुसार दोबारा खुलेंगे। इससे पहले भीषण गर्मी के कारण आगामी चार जुलाई तक शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे मौसम अनुकूल होने के बाद वापस ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार