प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूजा अर्चना
मधुबनी, 10 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में बुधवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के बारह वर्ष पूरे होने पर पूजा अर्चना की गई। भाजपा सांसद डा. अशोक कुमार यादव द्वारा बाबा कपिलेश्वर स्थान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
भारत लोकतंत्र के इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बाबा कपिलेश्वर स्थान मंदिर में भगवान महादेव के शिवलिंग पर विधिवत रूप से मधुबनी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि भूषण ठाकुर बचौल ने पूजा अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की।
पूजा अर्चना के बाद डॉ अशोक कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिली है। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है ।
अवसर पर पूजा अर्चना करने वालों में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव , सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राम सकल यादव, कार्यालय प्रभारी कन्हैया शाह, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, संयोजक चंद्रवीर यादव, बिनो राम, चंद्रजीत यादव, अमरदीप ठाकुर, सियाराम महतो, दिलीप ठाकुर ,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस अवसर पर मधुबनी नगर के स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने पूजा अर्चन, दीप प्रज्वलन, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण किया । अवसर पर पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता पूजा अर्चना में शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लम्बोदर झा