नेपाल में प्रिंस यादव मौत मामले को लेकर युवा संघ ने निकाला मार्च,उच्च स्तरीय जांच की मांग

 


अररिया, 16 जून(हि.स.)।

ज्ञान बिंदु एकेडमी के संस्थापक रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालत में हुए मौत को लेकर मंगलवार को युवा संघ के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद शहर में मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया।मार्च में शामिल युवा संघ के सदस्यों ने मामले की निष्पक्ष जांच के साथ घटना की साजिशकर्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष युवराज यादव ने किया। संघ के अध्यक्ष युवराज यादव और सचिव अंजेश गुप्ता ने कहा कि रोशन आनंद प्रकरण बिहारी छात्रों के अस्मिता की लड़ाई बन चुकी है।सीबीआई जांच की मांग की गई।वहीं फिजिकल एकेडमी के अभिषेक ठाकुर ने सीने स्टार सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड के बाद रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को दबाने की कुत्सित प्रयास किए जाने की बात कही।

मौके पर रौशन साह, सोनू नंदा,कृष्ण कुमार,भूषण गुप्ता, विशाल झा,रंजीत यादव,विशाल आनंद, धनंजय मंडल,गौरव पासवान, प्रीतम कुमार,सुजीत यादव, किशन, मनजेश साह,अमित यादव,अंकित दास,राजीव यादव, मनीष, शिवानंद, प्रहलाद सरदार, सुभाष यादव,आलोक पासवान,विशाल झा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर