एडीएम पेशकार ने महिला से फैसले के बदले मांगा 1 लाख
नवादा ,5 जून(हि .स.)। जिले सिरदला थाने के रबियो गांव के गयानंद सिंह की पत्नी रूबी कुमारी ने नवादा के अपर समाहर्ता के पेशकार श्यामनंदन सिंह पर मुकदमे के पक्ष में फैसले के लिए एक लाख रूपये की राशि मांगने का आरोप लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पूछे जाने पर अपर समाहर्ता डॉ अनिल कुमार तिवारी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच कर पेशकार के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित रूबी देवी ने शुक्रवार को समाहरणालय में शिकायत पत्र दिखाते हुए कहा कि 2 साल से उनका भूमि विवाद चल रहा है ।रजौली भूमि सुधार अपर समाहर्ता न्यायालय में केस के दौरान भी काफी रुपए खर्च हुए ।नवादा के अपर समाहर्ता के न्यायालय में मुकदमा संख्या-236/25 लंबित है।एडीएम न्यायालय के पेशकार
श्यामनंदन सिंह से उनके अधिवक्ता अवनीश कुमार ने मिलवाया। तो उन्होंने पक्ष में फैसला दिलाने के लिए 1 लाख रुपए की मांग की। महिला ने कहा कि उनकी जमीन भी एक लाख मूल्य की नहीं है ।तो इतनी राशि कहां से दूंगी ।महिला ने कहा कि इस तरह के रिश्वतखोरी की मांग मुझे काफी अपमानजनक लगा ।इस कारण में बिहार के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा राजस्व मंत्री को शिकायत पत्र भेजकर जांच कराने की मां की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो न्यायालय में मामला भी दर्ज कराएंगे। महिला के इस आशय की ऑडियो वायरल होने पर भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन