शिक्षक ही होते हैं सच्ची राह दिखाने वाले : सीए

 


दरभंगा, 09 अक्टूबर (हि.स.)। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी सीए आदित्य झा ने दरभंगा और समस्तीपुर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही राह दिखाते हैं और भावी पीढ़ी का भविष्य उनके हाथों में है।

उन्होंने बेरोजगारी दूर करने, पुरानी पेंशन योजना एवं सप्तम वेतनमान लागू कराने की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कर शिक्षण के लिए पर्याप्त समय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत बताई।

इस दौरान उन्होंने बैद्यनाथपुर हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल, समस्तीपुर कन्या विद्यालय, रोसड़ा कोर्ट सहित सिंघिया और हसनपुर में शिक्षकों व स्नातक मतदाताओं से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra