एडीजी सीआईडी ने अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

 


कटिहार, 12 अप्रैल (हि.स.)। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान विभाग) ने रविवार काे कुर्सेला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने अनुसंधानकर्ता एवं थानाध्यक्ष के डायरी लेखन कार्य, ई-साक्ष्य, ई-ऑफिस, मालखाना, प्रदर्श आदि कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने हाजत और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी गहन अवलोकन किया।

इस मौके पर एडीजी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कटिहार शिखर चौधरी, सदर -2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन सिंह सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह