पयर्टक स्थल राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव शुरू
Bihar, 26 नवंबर (हि.स.)। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजगीर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को अपराह्न स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजगीर महोत्सव पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से शुरुआत की गई है साथ ही मुख्य रूप से राजगीर के हर क्षेत्र में विकास की धारा बहाई है।
इस मौके पर तीन दिवसीय मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, वैश्विक पर्यटन की ओर अग्रसर' थीम पर आधारित इस महोत्सव में प्रतिदिन संध्या बेला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत छऊ नृत्य, सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मो. इरफान एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति दी गई।
27 नवंबर: सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति की जायेगी।
वहीं 28 नवंबर: चर्चित एम.जे. 5 डांस ग्रुप एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका रिया भट्टाचार्या सहित अन्य कलाकारों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के नेतृत्व में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सुचारु की गई है ताकि आगंतुकों को जाम की समस्या न हो। कार्यक्रम स्थल के समीप 3 मुख्य पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, इसके अतिरिक्त पांडु पोखर सहित शहर के विभिन्न चिह्नित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने निर्देशित किया कि पार्किंग स्थलों पर वाहनों की पार्किंग प्रवेश द्वार से शुरू न कर अंतिम छोर से शुरू की जाए ताकि अंदर जाम न लगे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती की गई है।
स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए टीम भावना के साथ कार्य किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसकी हर घंटे मॉनिटरिंग की गई है ताकि किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो।
दर्शकों की सुविधा के लिए पंडाल के अंदर 6 एलईडी स्क्रीन तथा बाहर ग्राउंड में 3 एलईडी स्क्रीन लगाए हैं। मेला परिसर स्थित व्यंजन मेला में भी एक अतिरिक्त एलईडी स्क्रीन लगाया गया है।
ताकि लोग व्यंजनों का आनंद लेते हुए मुख्य मंच के कार्यक्रमों को देखा जा सकें। साथ ही पुस्तक मेला, व्यंजन मेला और संबंधित विभागों को स्टॉल भी लगाती गयी है।
इस अवसर पर दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता के लिए अखाड़ा तैयार हो चुका है और अब तक लगभग 50-60 पहलवानों का पंजीकरण हो चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे