छठ महापर्व में आम की लकड़ी के साथ मिट्टी चूल्हे की बढ़ी मांग
नालंदा, बिहारशरीफ 12 नवंबर (हि.स.)। आगामी 27 से 29नंववर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजगीर महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता (एडीएम) राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महोत्सव की समग्र व्यवस्थाओं के साथ-साथ विशेष रूप से इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘महिला महोत्सव’ के कार्यक्रमों के प्रारूप पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला महोत्सव के उद्घाटन सत्र के उपरांत प्रथम पहर (फर्स्ट हाफ) में उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, द्वितीय पहर (सेकंड हाफ) में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े गंभीर एवं प्रासंगिक विषयों पर विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस सहायता प्रणाली एवं विधिक अधिकार, आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस), साइबर सुरक्षा (साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन सुरक्षा), माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (मेंस्ट्रुअल हाइजीन), वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल (एल्डरली हेल्थ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं सहभागियों के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा।
बैठक के दौरान गणमान्य अतिथियों एवं सहभागियों के आमंत्रण पत्र वितरण, बुके/मोमेंटो की व्यवस्था, मंच संचालन, बैठक व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल और टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर तुरंत एक-दूसरे से संपर्क स्थापित करें और प्रगति से समय-समय पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराते रहें, ताकि आयोजन को त्रुटिरहित व गरिमापूर्ण बनाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे