नालंदा में मात्र 37.14 कुशल एवं अर्ध-कुश मजदूरों को किया गया ई-केवाईसी

 




नालंदा, बिहारशरीफ 11 नवंबर (हि.स.)।

नालंदा समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा (विकसित भारत–जी राम जी) योजना अंतर्गत निबंधित मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि जिले में अब तक स्किल्ड (कुशल) एवं सेमी-स्किल्ड (अर्ध-कुशल) मजदूरों का केवल 37.14 प्रतिशत ही ई-केवाईसी पूरा हो सका है। प्रगति की धीमी गति पर उप विकास आयुक्त, नालंदा ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समयबद्ध रूप से पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया है।

उप विकास आयुक्त ने अवगत कराया कि वर्तमान समय छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों का है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर आए हुए हैं। ऐसे में मजदूरों के ई-केवाईसी सत्यापन कार्य को पूर्ण करने के लिए यह सबसे अनुकूल समय है।प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026 को विशेष अभियान संचालित करेंगे इस अभियान के तहत निबंधित सभी कुशल एवं अर्ध-कुशल मजदूरों का प्राथमिकता से ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही, सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन संध्या 04:00 बजे तक पंचायतवार प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

नालंदा समाहरणालय स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा (विकसित भारत–जी राम जी) योजना अंतर्गत आज गुरुवार को निबंधित मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान यह पाया गया कि जिले में अब तक स्किल्ड (कुशल) एवं सेमी-स्किल्ड (अर्ध-कुशल) मजदूरों का केवल 37.14 प्रतिशत ही ई-केवाईसी पूरा हो सका है। प्रगति की धीमी गति पर उप विकास आयुक्त, नालंदा ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देकर समयबद्ध रूप से पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया है।

उप विकास आयुक्त ने अवगत कराया कि वर्तमान समय छठ एवं अन्य पर्व-त्योहारों का है, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर आए हुए हैं। ऐसे में मजदूरों के ई-केवाईसी सत्यापन कार्य को पूर्ण करने के लिए यह सबसे अनुकूल समय है।प्रगति में तेजी लाने के उद्देश्य से जिले के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 12, 13 एवं 14 नवंबर 2026 को विशेष अभियान संचालित करेंगे इस अभियान के तहत निबंधित सभी कुशल एवं अर्ध-कुशल मजदूरों का प्राथमिकता से ई-केवाईसी कराने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही, सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन संध्या 04:00 बजे तक पंचायतवार प्रगति प्रतिवेदन जिला स्तर पर प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे