जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नालंदा जिले से 4000 खिलाड़ियो का किया गया पंजीकरण

 


नालंदा, बिहारशरीफ 01 अक्टूबर (हि.स.)। नालंदा जिले में भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत आज गुरुवार को हरनौत प्रखंड मुख्यालय में फॉर्म जमा करने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार के लोग अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। गुरुवार को सुबह 10 बजे से ही कार्यालय परिसर में लंबी कतार लगी रही और लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।अंचल कार्यालय द्वारा भूमिहीन परिवारों से फॉर्म जमा कराने का कार्य किया जा रहा है।

पंचायत स्तर पर भी कर्मचारियों द्वारा फॉर्म लिए जा रहे हैं, इसके बावजूद लोग स्वयं प्रखंड कार्यालय पहुंचकर फॉर्म जमा कर रहे हैं।अंचलाधिकारी रीता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायतों में कर्मचारियों को भेजा गया है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग कार्यालय आ रहे हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक फॉर्म जमा हो रहे हैं और अब तक दो हजार से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। भीड़ को देखते हुए पांच कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे