वितरण में गड़बड़ी पर तीन गैस एजेंसी पर लटकी कारवाई की तलवार

 


-जिले के 115 गैस एजेंसी पर प्रशासन की नजर

पूर्वी चंपारण,30 मई (हि.स.)।जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू होने का दावा जिला प्रशासन ने किया है।

बताते है कि 29 मई 2026 के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के माध्यम से गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 115 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं,बुकिंग एवं डिलीवरी की प्रगति 01 मई 2026 से 29 मई 2026 तक कुल बुकिंग 455227 और कुल डिलीवरी 411912 हुई है।

इस प्रकार बुकिंग के अनुरूप तेजी से गैस की आपूर्ति की जा रही है। वही 29 मई 2026 को एक दिन में कुल बुकिंग 14137, कुल वितरण 11556,कंपनियों से कुल प्राप्त सिलेंडर 14779 है , जिसमें वर्तमान स्टॉक 33145 एवं लंबित मांग 85043 सिलेंडर का है। जिले में 115 वितरक सक्रिय रूप से होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचा रहे हैं।

इस बीच होम डिलीवरी नहीं करने वाले 03 गैस एजेंसी पर कारवाई की अंदेशा है, फिलवक्त उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। इस बीच जिला प्रशासन द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।घरेलू उपयोग के लिए ही गैस का उपयोग करें। वही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या जमाखोरी की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर 06252-242418 पर देने को कहा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार