अभाविप का छात्राओं के बीच सदस्यता अभियान
अररिया 10 सितम्बर(हि.स.)।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फारबिसगंज नगर इकाई ने गुरुवार को छात्राओं के बीच प्लस टू भगवती देवी गोयल स्कूल में सदस्यता अभियान चलाया।जिसमें बड़ी संख्या छात्राओं ने सदस्यता ग्रहण किया।
सदस्यता अभियान का नेतृत्व नगर मंत्री आयुष भगत ने किया।इस दौरान विद्यालय के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अभाविप की सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर मौजूद उत्तर बिहार एसएफडी सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के साथ उनमें ज्ञान, शील, एकता, नेतृत्व एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जिला संयोजक एवं जिला सदस्यता प्रमुख शिवम साह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर छात्रहित और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शैलेश कुमार ने विद्यार्थियों से संगठन से जुड़कर रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर उत्तर बिहार प्रांत एसएफडी सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव, अररिया जिला संयोजक एवं जिला सदस्यता प्रमुख शिवम साह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में छात्रा मौजूद थी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर