भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्य तिथि पर बुधवार को भागलपुर के पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अजीत शर्मा ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा दिवंगत नेता के प्रति अर्पित किया।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने एक दशक से ज्यादा समय जेल के अंदर रहकर अंग्रेजी हुकूमत की यातना को झेला। आजाद भारत के प्रथन प्रधान मंत्री के रूप में एकं आधुनिक भारत की नींव रखी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, इसरो, भेल, सेल, भाखड़ा नांगल बांध, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर जैसे संस्थानों की स्थापना कर भारत को एक विकसित और समृद्धशाली राष्ट्र बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया।
भावी पीढ़ी को उनके कार्य हमेशा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ अभय आनंद, अरविंद झा, सुनील तिवारी, काकुली बनर्जी, इंजीनियर रवि कुमार सोईन अंसारी, डॉ अभिषेक चौबे, मीनाक्षी, ज्योति देवी, कलीम उद्दीन, डब्लू मलिक, विक्की खान के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर