दो दिवसीय श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सहरसा, 28 जुलाई (हि.स.)।
शिवशक्ति योगपीठ के जगतगुरु परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार की संध्या एमएलटी कॉलेज खेल मैदान में हुआ।
इस अवसर स्वामी आगमानंद जी महाराज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मंच पर पहुंचने पर उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग एवं चादर भेंट कर भव्य सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विराटपुर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ रंजीत प्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की निदेशिका मनीषा रंजन ने किया।
इस अवसर पर बीएनएमयू के कुलपति प्रो डॉ विमलेंदु शेखर झा, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, नगर निगम महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा, डॉ हिमांशु मोहन मिश्र, स्वामी मनवानंद, स्वामी प्रेमानंद, लाल बाबा, प्रदीप कुमार सिंह, एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य सुधीर कुमार सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन गुड्डू तिवारी, डीएसपी प्रमेन्द्र भारती,पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित अन्य अतिथियों को भी दुर्गा मानस पुस्तक, मिथिला की पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया।
महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, भव्य मंच, आवास, पेयजल, चिकित्सा सहायता, महाप्रसाद, वाहन पार्किंग एवं स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गयी है। दिनभर भजन-कीर्तन, सत्संग एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा। उत्सव समिति के अनुसार बुधवार को गुरु पूजन, गुरु दर्शन, आध्यात्मिक प्रवचन तथा जगतगुरु स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वचन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
समिति ने बताया कि बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से हजारों श्रद्धालु महोत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं। आयोजन की सफलता के लिए शिव शक्ति योगपीठ के पदाधिकारी एवं विभिन्न समितियों के स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में जुटे हैं।मौके पर अमित कुमार सिंह, विपलब रंजन, गंगा सिंह, डॉ रजनीश रंजन, सुबोध कुमार, ज्योति कुमार सिंह, स्वीटी कुमारी, रुचि श्वेता, डॉक्टर रजनीश रंजन, आशीष रंजन सिंह, कुंदन साह, सिकंदर प्रसाद, पिंटू, प्रेम शंकर भारती, अन्नू सिंह सहित अन्य ने आगत अतिथियों को सम्मानित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार