सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन भुगतान 26 से

 


पटना, 21 सितंबर (हि.स.)। बिहार के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के इस महीने का वेतन भुगतान 26 तारीख को करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सरकार ने पत्र जारी कर दिया है। सरकार ने यह निर्णय इस महीने होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर किया है।

इसे लेकर सरकार ने वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी, सभी विभागों के सचिव, विधानसभा, विधानपरिषद और राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सितंबर महीने का वेतन भुगतान 26 सितंबर से शुरू कर दिया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा