लालमुनी चौबे का जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित : अवधेश नारायण सिंह

 


पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। स्वर्गीय लाल मुनी चौबे व्यक्ति नहीं विचार थे, बेमिसाल सादगी, ईमानदारी और विवाह के प्रतिमूर्ति लाल मुनी चौबे का पूरा जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है | आज के दौर में उन जैसा हाेना इतना आसान नहीं है। यह बातें बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कही। वे बिहार विधान परिषद के सभागार में लाल मुनी चौबे स्मृति न्यास कुरुथियाँ बक्सर के तत्वावधान में बुधवार काे लाल मुनी चौबे की 84 जयंती पर आयोजित परिचर्चा काे संबाेधित कर रहे थे।

सभापतिअवधेश नारायण सिंह ने कहा कि लाल मुनी चौबे बक्सर से लगातार चार बार सांसद रहे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक लाल मुनी चौबे का सानिध्य मुझे मिला। मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला और मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ उनसे सीखा है जिसे मैंने अमल भी किया |

उक्त अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि लालमुनी चौबे बाबा जैसे लाेग बिरल ही पैदा होते हैं। चौबे बाबा की ईमानदारी के सब कायल थे। वह दलगत घेरे से बाहर के राजनेता थे । हर पार्टी में उनको चाहने वाले हुआ करते थे। उनके व्यक्तित्व की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह क है | वो मरकर भी हम लोग के बीच प्रकाश पुंज की तरह अजय अमर है। उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्य से आज के राजनेताओं काे सीख लेने की जरूरत है |

विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के उप-सभापति डॉ. राम बचन राय, राजद के वरीय नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान पार्षद जीवन कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने भी लालमुनी चौबे के प्रति उदगार व्यक्त किया |

माैके पर मुख्य रूप से लालमुनी चौबे के बड़े सुपुत्र हेमंत चौबे, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम रविदास, राजवंश सिंह, भोला सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों भी उपस्थित रहें |

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी