75 एएसआई को एसआई में मिली प्रोन्नति,एसपी ने प्रोन्नत प्राप्त एसआई के कंधे पर पहनाया बैच
अररिया 24 सितम्बर(हि.स.)।
जिले में पदस्थापित 75 एएसआई को एसआई में प्रोन्नति मिली है।
सहायक अवर निरीक्षक से अवर निरीक्षक में प्रोन्नत प्राप्त पुलिसकर्मियों के लिए समाहरणालय स्थित परमान सभागार में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।जिसमें एसपी जितेन्द्र कुमार समेत सदर एसडीपीओ सुशील कुमार,साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह,डीएसपी रक्षित कुमार आदि ने प्रोन्नत प्राप्त पुलिसकर्मियों के कंधे पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पदोन्नत प्राप्त प्रतीक स्वरूप कंधे पर स्टार लगाकर प्रोन्नत किया।
मौके पर एसपी जितेन्द्र कुमार ने सभी प्रोन्नत प्राप्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियां कर्तव्य और ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाती है।उन्होंने बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठापूर्वक संवेदनशीलता के साथ करने की अपील की उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल पद में ही बढ़ोतरी नहीं करती,बल्कि जिम्मेदारियां बढ़ाती है।
मौके पर एसपी के अलावे साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह,डीएसपी रक्षित सुधीर कुमार,रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह,अररिया सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश सिंह,महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला,रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद कुमार,नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार,फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार,इंस्पेक्टर सुनील कुमार,विक्रम कुमार,सार्जेंट मेजर विक्रांत सिंह,विकास कुमार,सार्जेंट अमित कुमार,दीपक कुमार समेत बड़ी संख्या में जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर