भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपित गिरफ्तार

 


भागलपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दी।

एसएसपी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत की गई पहली कार्रवाई कहलगांव थाना क्षेत्र में की गई जहां गुप्त सूचना के आधार पर शिव पार्वती नगर स्थित एक घर में छापेमारी की गई। मौके पर चार आरोपी अवैध मादक पदार्थ की पैकिंग करते पकड़े गए।

पुलिस को इनके पास से 58.028 ग्राम ब्राउन शुगर, 270 पीस नशीली टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद राशि, सिल्वर पेपर, वेट मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार और राजा कुमार शामिल हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र में की गई जहां अलीगंज महेशपुर हरिजन टोला में छापेमारी कर एक आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 313.25 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, 13,300 रुपये नकद और वेट मशीन बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपितं अभिषेक कुमार है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर