बगहा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि मनायी
पश्चिम चम्पारण (बगहा), 25 सितम्बर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान विचारक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि के पावन अवसर पर एक विशेष बैठक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उर्फ अचिंत्य कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगहा के लोकप्रिय विधायक राम सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित गजेंद्रधर मिश्रा ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम निधि वत्स जी द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन के साथ की गई।
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन, उनके 'अंत्योदय' के विचार और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प से अवगत कराया गया।
बगहा विधायक राम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन और समाज को मजबूत करना चाहिए।
वही इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, जिला मंत्री नागेंद्र सहनी, वरीय भाजपा नेता भूप नारायण यादव , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन, चुनाव सेल प्रबंधन जिला संयोजन अमरेश श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री अमित पांडे, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी