राजगीर मलमास मेला में गुमशुदा के 578मामले दर्ज
नालंदा, 05 जून (हि.स.)।
नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा मेला थाना क्षेत्र एवं ब्रह्म कुंड परिसर राजगीर कंट्रोल रूम में खोया-पाया केन्द्र खोला गया था। जहां खोया-पाया केन्द्र में आज 4 जुन तक मेला में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा अपने परिवारजनों के गुमशुदगी संबंधी कुल 578 मामले दर्ज किया गया है ।
जिसमें गुमशुदा बच्चों की संख्या 186, महिलाओं की संख्या-307 तथा पुरूषों की संख्या 85 है। जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों के माध्यम से सभी 578 गुमशुदा लोगों को उनके परिवारजनों से मिला दिया गया है। बिदित हों कि दिनांक- 17.मई से 15. जुन तक राजगीर में विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला का संचा संचालित किया जाएगा । इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र एवं ब्रह्म कुंड परिसर राजगीर कंट्रोल रूम में संचालित खोया-पाया केन्द्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सहायतार्थ जिला प्रशासन 24 घंटे पदाधिकारियों को तत्पर कर प्रतिनियुक्ति किया गया है ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे