सोन नदी में छोड़ा गया 5.63 लाख क्यूसेक पानी

 


डेहरी आन सोन, 02 सितंबर (हि.स.)। सोन के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र झारखण्ड, मध्य प्रदेश व उतरप्रदेश में भारी वर्षा से सोन के तटीय क्षेत्र में हाई जारी हैl बुधवार शाम इंद्रपुरी बराज से 5.63 लाख क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया हैlसोन नदी का जलस्तर बढ़ना जारी l

आज भी झारखण्ड के भीम बराज से 1.45लाख , उत्तर प्रदेश के रिहंद जलाशय से 55 हजार व बाणसागर से छोड़ा गया पानी भी बराज पर पहुंचने लगा हैl

आज शाम सोन नदी में पांच लाख 63 हजार 6 54 क्यूसेक पानी सोन में प्रवाहित किया जा रहा हैl

इंद्रपुरी बराज पर भारी मात्रा में पानी के आने व सोन नहर कैचमेंट इलाके में भारी वर्षा होने के कारण नहरों में पानी की आपूर्ति को बंद किया गया हैl

भारी मात्रा में पानी के आवक से यहां एनिकट के घाट तक पानी पहुंच गया हैलवही पुराने एनिकट बराज पर चल रहे पेयजलापूर्ति निर्माण योजना में लगे सामान भी डूब गए हैl बाढ़ को देखने लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैl

एसडीएम नीलेश कुमार ने सुरक्षा निर्देशो का पालन करने की अपील किया है l उन्होंने लोगों से नदी तट से दूर रहनेlसोन नदी के घाटों, तटीय क्षेत्रों और पानी के तेज बहाव वाले इलाकों की ओर बिल्कुल न जाने को कहा हैl उन्होंने निचले इलाकों से अपने पशुओं को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने को भी कहा है ।

उन्होंने कहा है कि यदि आप नदी के पास के निचले इलाके में रहते हैं, तो स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए तुरंत ऊंचे स्थानों में चले जाएं।

बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखेंl बच्चों को जलस्रोतों के पास खेलने न दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा