50 किमी लंबा रिंग रोड के सर्वे करने और डीपीआर तैयार करने का मंत्री ने दिया निर्देश

 


भागलपुर, 29 मई (हि.स.)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस भाजपा विधायक ईं.शैलेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि विक्रमशिला सेतु लगभग 50 किमी लंबा रिंग रोड से सीधे अगुवानी सेतू से जुड़ेगा।

इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को सर्वे करने और डीपीआर तैयार करने का निर्देश दे दिया है। मंत्री ईऔ शैलेंद्र ने कहा कि इससे न सिर्फ लोगों को एक अतिरिक्त सड़क का विकल्प मिलेगा।

बल्कि राघोपुर के जाह्न्वी चौक से अगुवानी/परबत्ता तक गंगा तटवर्ती क्षेत्र गंगा कटाव से भी सुरक्षित हो जाएगा। वहीं मंत्री ने कहा कि बिहपुर विस में लत्तीपुर-नन्हकार जमींदारी, राघोपुर-काजीकोरैया गंगा तटबंध समेत कालूचक, विशपुरिया, सिंहकुंड, गुवारीडीह आदि कोसी कटाव प्रभावित क्षेत्र में कटावरोधी कार्य मानसून प्रभावी होने के बाद होता था। मैंने इन जगहों पर मानसून पूर्व ही कटावरोधी कार्य शुरू कराने आदेश बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को दे दिया है।

उल्लेखनीय हो कि मंत्री ने गुरूवार को पूरे दिन उर्पयुक्त तटबंधों और कटाव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया था। यहां प्रो गौतम, प्रभुनन्दन चौधरी, उत्तम कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, नूनू चौधरी, ई कुमार गौरव आदि ने उनका अभिनंदन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर