सारण में 8 वारंटी समेत 43 गिरफ्तार
सारण, 08 जुलाई (हि.स.)। पुलिस के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में एक विशेष अभियान चलाया गया।
विगत 24 घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शराब का सेवन करने वाले उन्नीस, शराब कारोबारी दो, विभिन्न मामलों के आठ वारंटी, हत्या के प्रयास में संलिप्त चार, अपहरण के तीन, चोरी और आईटी एक्ट के एक- एक तथा अन्य कांडों के पांच अभियुक्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने पांच अपहृता को भी बरामद किया है।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 156.90 लीटर अवैध शराब जिनमें 141.90 लीटर विदेशी और 15 लीटर देशी शराब जब्त की। साथ ही तीन मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और 29,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
यातायात सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत सघन वाहन जांच चलाकर 47 वाहनों से कुल 83,000 रुपये का अर्थदण्ड भी वसूला गया।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार