तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की टीम हुई रवाना, खिलाड़ियों को मिली जीत की अग्रिम शुभकामनाएं
पटना, 18 सितंबर (हि.स.)। जयपुर में 20 से 23 सितंबर तक हाेने वाले तृतीय यूथ अंडर-19 राष्ट्रीय हैमर बॉल चैंपियनशिप में बिहार की युवा हैमर बॉल टीम भाग लेने के लिए आज जयपुर रवाना हुई। टीम के खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ एवं खेल जगत से जुड़े पदाधिकारियों ने जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने दी।
पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकाराें से बातचीत में मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार की टीम में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
बिहार टीम के खिलाड़ी
अभिषेक कुमार (कप्तान), आशु राज, आयुष देव (उपकप्तान) , रिशव राज, हर्ष कुमार, गौरव कुमार, आयुष केसरी, बिट्टू कुमार, अमय अभिषेक, ईशु कुमार, रणवीर कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक आर्यन, अमन कुमार, दीपक कुमार, अगस्त्य वर्मा, सुधरश कुमार, ईशांत कुमार, सिया सुदर्शन प्रसाद, रितिक रौशन, निशांत पटेल और प्रिंस कुमार शामिल है।
माैके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
यह जानकारी हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने दी। टीम आज पटना से जयपुर के लिए रवाना होगी I
माैके पर माैजूद विधायक संजय गुप्ता , प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के संयोजक सतीश श्रीवास्तव “राजू”, सहसंयोजक विकास कुमार गोल्डी, भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक बंटी सहित अन्य लोगों ने बिहार टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी