तीन तेजाब पीड़ितों को दिया गया प्रोत्साहन राशि

 




सुपौल, 29 मार्च (हि.स.)। जिला के तीन तेजाब पीड़ित अर्जुन मुखिया , संजीला देवी , गुलशन खातून को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने प्रोत्साहन राशि प्रदान किया।

नालसा द्वारा जारी मिनिमम एक्शन प्लान के तहत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ऊर्जा भवन पटना में आयोजित एसिड पीड़ित से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुपौल से तेजाब पीड़ित अर्जुन मुखिया को दो लाख की सहायता राशि मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा प्रदान की गई इसके अलावा संजीला देवी तेजाब पीड़िता को दो लाख की सहायता राशि एवं गुलशन खातून को एक लाख की सहायता राशि मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य सभी न्यायाधीश, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, साथ-साथ डीजीपी बिहार, अपर सचिव समाज कल्याण विभाग पटना, अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना, एवं सभी जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार , लोक अभियोजक, पीएलवी तथा तेजाब पीड़ित/पीड़िता उपस्थित थे।

जिला से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मोहम्मद अफजल आलम द्वारा तेजाब पीड़ित एवं पीड़ितों की पहचान की गई एवं उसे कार्यक्रम में सम्मिलित कर मुआवजा राशि शाह प्रोत्साहन राशि प्राप्त करवाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र