लोजपा रामविलास का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया

 




सहरसा,28 नवंबर (हि.स.)।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से आज मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह सहरसा प्रभारी रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व.रामविलास पासवान ने जिस उद्देश्य से पार्टी का निर्माण किया था, आज वह स्वप्न साकार रूप नजदीक दिखाई दे रहा है। निश्चित रूप से बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।साथ ही जो लोग राजनीति में हाशिए पर हैं,उनको लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उचित मान-सम्मान और अधिकार दिलाने का काम करेगी। स्थापना दिवस को संबोधित कर मुख्य अतिथि रंजन कुमार सिंह ने कहा निश्चित रूप से पार्टी का उद्देश्य 2025 में सफल होगा। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पासवान, प्रदेश महासचिव अब्दुर रज्जाक, संगठन मंत्री राजीव कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संजय पासवान,छात्र जिलाध्यक्ष संदीप पासवान आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय