बिहार बिजली मजदूर यूनियन का 14वां राज्य सम्मेलन संपन्न

 


भागलपुर, 24 मई (हि.स.)। भागलपुर के बरारी डीवीसी परिसर में बिहार बिजली मजदूर यूनियन का 14वां राज्य सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में बिजली मजदूर यूनियन के सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजली कर्मियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर बिहार बिजली मजदूर यूनियन के भागलपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सभी बिजली मजदूर यूनियनों को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता से ही उनकी समस्याओं का समाधान संभव है। सम्मेलन में मौजूद वक्ताओं ने बिजली कर्मियों के हित में संगठित होकर आवाज उठाने की बात कही। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर