विधायक के पहल पर हाथी के हमले में हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख रुपये का सहायता राशि।

 


नवादा, 16 मई (हि.स.)।जंगली हाथी के हमले में मारे गए परिजनों को विधायक की पहल पर शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने 10 लाख पर राशि की चेक सुपुर्द की है।

बीते 24 मार्च की रात रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत सुअरलेटी गाँव में जंगली हाथी के हमले में सनोज भुइयाँ की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय विधायक विमल राजवंशी के लगातार प्रयास एवं पहल के फलस्वरूप मृतक की पत्नी सुनीता देवी को वन विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

इस दौरान विधायक विमल राजवंशी एवं रेंजर नारायण लाल सेवक सहित भाजपा के जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने संयुक्त रूप से मृतक की पत्नी सुनीता देवी को सहायता राशि का चेक सौंपा तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल था, वहीं सहायता राशि मिलने से पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिली है।

विधायक विमल राजवंशी ने जंगली क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों से अपील किया कि जब भी जंगली क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण करे तो सभी लोग सुरक्षित जगह पर रहे और हाथियों को छेड़े ना और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें साथ ही विधायक विमल राजवंशी ने ऐसे संवेदनशील मामले में त्वरित सुनवाई एवं पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन