ब्रिस्बेन ने जीता 2032 ओलंपिक मेजबानी का अधिकार
Jul 21, 2021, 14:29 IST
ऑस्ट्रेलिया इससे पहले भी दो बार ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है। उसने 1956 मेलबर्न और 2000 सिडनी ओलंपिक की मेजबानी की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में आईओसी ने 2024 ओलंपिक की मेजबानी पेरिस और 2028 ओलंपिक की मेजबानी लॉस एंजिल्स को सौंपी थी।
फरवरी 2021 में आईओसी ने कहा था कि ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार है।
हालांकि, आईओसी द्वारा ब्रिस्बेन को पसंदीदा बताने के बावजूद कतर ने 2032 खेलों की मेजबानी करने की अपनी इच्छा दोहराई थी।
गत 10 जून को, आईओसी के 15 मजबूत कार्यकारी बोर्ड ने ब्रिस्बेन को चुनाव के लिए एकल उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी थी।
-- आईएएनएस
एसकेबी/आरजेएस