शिमला-मनाली की भीड़ और जाम से बचना है? गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के पास ये 3 ऑफबीट डेस्टिनेशन

क्या आप भीड़भाड़ वाले हिल स्टेशनों से थक चुकी हैं और इस बार गर्मी की छुट्टी में बच्चों के लिए कुछ नया खोज रही हैं? ऐसे में आपको कुछ ऐसी जगहें ढूंढने की जरूरत है जो ज्यादा भीड़ से भरी न हों और बच्चों को भी घूमने का पूरा मजा आए। राजधानी दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर शांत जंगल, धुंध से ढकी पहाड़ियां, ऐतिहासिक शहर और नदी किनारे ऐसे शांत स्थान हैं जो भले ही लोगों की भीड़ का हिस्सा न हों, लेकिन दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। यही नहीं, इन जगहों की शांति आपको एक बार यहां जाने के बाद बार-बार अपनी ओर आकर्षित करेगी। दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद ये जगहें वीकेंड ट्रिप, शॉर्ट ट्रिप के साथ बच्चों को गर्मी की छुट्टी में घुमाने के लिए भी बेस्ट हैं। आइए जानें दिल्ली के आस-पास मौजूद इन ऑफबीट प्लेसेस के बारे में जो बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं।

कसौली-300 किमी

कसौली दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए मात्र पांच घंटे की दूरी पर स्थित है। यह अनगिनत देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ दिखने में बहुत खूबसूरत स्थान लगता है। हिमाचल का यह छोटा-सा हिल स्टेशन मानो 19वीं सदी के समय में अभी भी खोया हुआ है। कसौली की संकरी सड़कें पहाड़ी ढलान पर ऊपर-नीचे जाती हैं और दिखने में मनमोहक लगती हैं।

इसके ठीक नीचे पंजाब और हरियाणा के विशाल मैदान फैले हुए हैं, जो अंधेरा होते ही टिमटिमाती रोशनी की एक खूबसूरत चादर बिछा देते हैं। भीड़-भाड़ से दूर एक कोने में बसा यह छोटा हिल स्टेशन वास्तव में इस बार गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट है।

ऊंचागांव-130 किमी

दिल्ली से केवल 3 घंटे की आसान ड्राइव पर स्थित, गढ़मुक्तेश्वर के पास उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत गांव ऊंचागांव ग्रामीण पर्यटन के साथ इतिहास की खूबसूरत झलक दिखाता है। गंगा नदी के किनारे की सैर, रोमांच और ठहरने के लिए कुछ बेहतरीन रिसॉर्ट ऑप्शन का एक शानदार मेल है।

ऊंचागांव उत्तर प्रदेश राज्य में मुरादाबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़मुक्तेश्वर के पास स्थित एक सुंदर गांव है। यह बृजघाट से लगभग 10 किलोमीटर पहले स्थित है। यह स्थान गंगा नदी के बहुत करीब है और यह डॉल्फ़िन के लिए प्रसिद्ध है।

शोघी-300 किमी

शिमला से पहले स्थित, यह हरा-भरा और शांत छोटा सा कस्बा शांति और एकांत से भरा हुआ है। शोघी हरे-भरे पहाड़ी ढलानों, घुमावदार झरनों और चीड़ के पेड़ों की सुंदर कतारों से घिरा एक रमणीय स्थान है। इस जगह इतने खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं कि इसे प्यार से 'मंदिरों का शहर' कहा जाता है। शोघी में कई प्राचीन मंदिर हैं जो इसकी अनूठी सुंदरता को बढ़ाते हैं।

इसके अलावा, यह क्षेत्र अपने स्थानीय रूप से उत्पादित फलों के लिए प्रसिद्ध है। स्वादिष्ट जूस और चटपटे अचार से लेकर मनमोहक जेली और मीठे सिरप तक, जो इस क्षेत्र की समृद्धि को दर्शाते हैं। यहां आप प्रकृति की सुंदरता के बीच कैंपिंग का आनंद लें और ठंडी जलवायु और शांत वातावरण का पूरा मजा उठाएं।

चकराता-300 किमी

दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी पर स्थित यह अनोखा पर्यटन स्थल एक शांत पहाड़ी इलाका है, जो भले ही पूरी तरह से विकसित न हुआ हो, लेकिन खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। चकराता उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक खूबसूरत स्थान है। यहां आप कैंपिंग या कॉटेज में आराम से ठहरने के साथ-साथ रोमांच का भी भरपूर आनंद ले सकती हैं और बच्चों की भी छुट्टियों में बहुत आनंद आएगा।

अगर आप भी इस बार की गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को भीड़-भाड़ से दूर कोई नई जगह घुमाना चाहती हैं, तो यहां बताई जगहों में से कोई एक ऑफबीट प्लेस जरूर चुनें।