झारखंड की वो खूबसूरत जगहें जो पर्यटकों की नजर से हैं दूर, दोस्तों के साथ आज ही बनाएं ट्रिप
झारखंड से हर बार-बार घूमने के लिए शहर से बाहर जाती हैं, तो एक बार आपको शहर के अंदर ही इन जगहों पर घूमने का प्लान करना चाहिए। झारखंड में भी प्राकृतिक सुंदरता, झरनों, पहाड़ों, जंगलों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई जगहें हैं, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देती है। जब अपने ही शहर में आपको कई जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है, तो शहर से बाहर जाकर पैसे खर्च करने का क्या मतलब। आज के इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड में स्थित खूबसूरत जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यहां आप 1 दिन में ही घूमकर भी वापस आ सकती हैं।

नेतरहाट
क्या आप झारखंड के इस खूबसूरत जगह के बारे में जानती हैं? यह एक गांव है, जो खूबसूरत घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां से सूर्योदय-सूर्यास्त के नजारे अच्छे लगते हैं। यह एक एक पर्यटक स्थल है, जहां लोग हरे-भरे नजारे को देखने के लिए आते हैं। आप यहां लातेहार रेलवे स्टेशन से पहुंच सकती हैं। यह जगह रांची से लगभग 155 किमी दूर है। इस जगह पर भीड़ भी कम होती है, इसलिए शांत वातावरण मिलेगा।
लोध वॉटरफॉल्स
यह एक खूबसूरत झरना है, जो लगभग 468 फीट की ऊंचाई से गिरता है। आप यहां जा रही हैं, तो झरने के मेन पॉइंट की जगह रास्ते में पड़ने वाले छोटे झरने पर रुक सकती हैं। यहां आपको भीड़ कम मिलेगी और हरे-भरे वातावरण में सुकून मिलेगा। रांची से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह नेतरहाट से लगभग 60 किमी की दूरी पर स्थित है। मानसून में यह और भी खूबसूरत हो जाती है।
पतरातू घाटी
झारखंड आए हैं और पतरातू घाटी का नजारा नहीं देखा, तो इससे अच्छा और क्या होगा। यहां की सड़कें इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि लोग दूर-दूर से यहां लॉन्ग ड्राइव के लिए आते हैं। पहाड़ों के बीच बसी यह घाटी कई लोगों को उत्तराखंड और हिमाचल की याद दिलाती है। यह जगह रांची से लगभग 40 किमी दूर है। अगर आप शांत और अच्छी जगह खोज रही हैं, तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं।
इन जगहों के अलावा आप दसम फॉल्स, बेतला राष्ट्रीय उद्यान, जोन्हा फॉल्स और पंचघाघ फॉल्स भी घूमने जा सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में यहां आपको ठंडक का अहसास होगा। झरने का पानी भी ठंडा रहता है।