दिल्ली-NCR से बेहद पास हैं ये 5 बर्फीले ठिकाने, शुक्रवार को निकलें; दो दिन में ट्रिप पूरी कर मंडे को ज्वॉइन करें ऑफिस
अगर आप दिल्ली-NCR में रहती हैं और यहां की भीषण गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जर रहे हैं जहां आप वीकेंड में जा सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये जगहें दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं हैं और आप ओवरनाइट की जर्नी करके यहां पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-
भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने-फिरने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वो हफ्ते भर की छुट्टी लेकर कहीं घूमने के लिए जा सकें। ऐसे में वीकेंड ही वो मौका होता है जब आप ट्रिप की प्लानिंग कर सकती हैं।
अगर आप दिल्ली-NCR में रहती हैं और यहां की भीषण गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जर रहे हैं जहां आप वीकेंड में जा सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये जगहें दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं हैं और आप ओवरनाइट की जर्नी करके यहां पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-
औली
अगर आपको दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच सुकून भरे पल बिताना है तो आप Auli भी जा सकती हैं। यहां चारों तरफ पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और शानदार व्यू देखने को मिलेगा। दिल्ली से औली की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। आप यहां ठंडक का एहसास लेने के साथ-साथ एडवेंचर का मजा भी ले सकती हैं।
मनाली
मनाली तो हमेशा से ही लोगों की पसंदीदा जगह रही है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और पास में रोहतांग पास पर आपको बर्फ भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर है। यहां आप बर्फ, नदी और खूबसूरत वैली देख सकती हैं। आप वीकेंड में यहां पर घूमने की प्लानिंग कर सकती हैं।
कुफरी
शिमला के पास बसा कुफरी एक छोटा लेकिन बहुत सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आपको मई जून की गर्मी में भी ठंडक का एहसास होगा। ये दिल्ली से काफी पास है। यहां जाने के लिए आपको करीब 360 किलाेमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
नारकंडा
अगर आप भीड़ से दूर कोई शांत और ठंडी जगह ढूंढ रही हैं, तो नारकंडा से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। यहां का मौसम ठंडा रहता है और नजारे भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। दिल्ली से नारकंडा की दूरी करीब 425 किलोमीटर है। अगर आपको ट्रेकिंग का शौक है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है।
लैंसडाउन
लैंसडाउन को भी आप अपनी वीकेंड ट्रिप में शामिल कर सकती हैं। यहां आपको बर्फ भले न दिखे, लेकिन यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। दिल्ली से ये करीब 250 से 280 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप कम समय में यहां पहुंच सकती हैं।
कैसे बनाएं परफेक्ट वीकेंड प्लान?
यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जिससे आप अपना वीकेंड प्लान कर सकते हैं:
शुक्रवार शाम या रात को निकलें
शनिवार पूरा दिन घूमने में बिताएं
रविवार को दिन भर घूमें
रात को वापसी कर लें
सोमवार तक आराम से ऑफिस जॉइन कर लें
इन बातों का रखें ध्यान
पहले से होटल और ट्रांसपोर्ट बुक कर लें
गर्म कपड़े जरूर साथ रखें
मौसम की जानकारी पहले ही ले लें