Mothers Day 2026 पर मां को मंदिर या पार्लर नहीं, इन जगहों की कराएं सैर; अभी से कर लें बुकिंग
मां हमारी जिंदगी में सबसे अहम होती हैं। एक मां ही है, जो हमें निस्वार्थ भाव से प्रेम करती हैं। हम चाहे जहां भी रहें, हमें हर सुख दुख में मां की ही याद आती है। देखा जाए तो हम सभी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इतने बिजी हो गए हैं। हमें तो छुट्टियां मिल जाती हैं, लेकिन मां की कभी कोई छुट्टी नहीं होती है। सुबह-दोपहर, शाम और रात, मां का काम पूरे समय चलता रहता है।ऐसे में मां के लिए हर साल Mother's Day मनाया जाता है। इस साल 10 मई को Mother's Day 2026 मनाया जा रहा है। अगर आप मां को इस दिन स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो मंदिर या पार्लर न ले जाकर हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप अपनी मां को सैर पर ले जा सकती हैं। आइए जानते हैं-

पहाड़ों की ठंडी वादियां
अगर आपकी मां को शांति और सुकून पसंद है, तो उन्हें किसी हिल स्टेशन पर ले जा सकती हैं। दिल्ली के आसपास तो कई हिल स्टेशंस मौजूद हैं। यहां का ठंडा मौसम और हरियाली उन्हें खूब पसंद आएगा। आप दो दिन की ट्रिप प्लान कर सकती हैं।
बीच डेस्टिनेशन
अगर आपकी मां को समंदर पसंद आता है तो आप उन्हें किसी बीच पर ले जा सकती हैं। यहां आप सनराइज और सनसेट का शानदार नजारा देख सकती हैं। साथ में थोड़ा सा रिलैक्स टाइम भी आपको मिल जाएगा। ये ट्रिप उनके लिए एकदम अलग होगा।
नेचर पार्क या गार्डन
अगर आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहती हैं, तो आप अपने ही शहर में किसी पास के अच्छे नेचर पार्क या बड़े गार्डन में भी जा सकती हैं। यहां आप पिकनिक प्लान कर सकती हैं, जिससे मां के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का आपको मौका मिलेगा। आपकी मां के लिए भी ये पल यादगार हो जाएंगे।
हेरिटेज या ऐतिहासिक जगह
अगर आपकी मां को इतिहास और पुरानी जगहें पसंद आती हैं, तो किसी हेरिटेज साइट पर ले जाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां घूमते-घूमते आप उन्हें नई चीजें दिखा सकती हैं।
वेलनेस रिट्रीट या स्पा ट्रिप
अगर आप थोड़ा अलग प्लान करना चाहती हैं, तो मां के लिए एक छोटा वेलनेस ट्रिप भी प्लान कर सकती हैं। यहां उन्हें रिलैक्स होने का मौका मिलेगा और वो खुद के लिए थोड़ा समय भी निकाल पाएंगी।
अभी से कर लें बुकिंग
Mothers Day पर कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं, इसलिए आखिरी समय पर टिकट और होटल काफी महंगे हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से बुकिंग करे रहेंगी तो आपको अच्छा ऑप्शन और सही बजट दोनों मिल जाएगा।तो इस Mothers Day 2026 पर मां को कुछ अलग और खास देने की कोशिश करें। मंदिर या पार्लर की जगह उन्हें आप एक छोटी सी ट्रिप पर ले जा सकती हैं।