Monsoon Travel Tips: शिमला, मसूरी या शिलॉन्ग? जून-जुलाई की छुट्टियों में कौन-सी जगह जाएं?
गर्मियां शुरू होते ही ज्यादातर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। कुछ लोग हिल स्टेशंस जाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों को बीच पसंद आते हैं। हालांकि, गर्मियों में ज्यादा भीड़ तो पहाड़ों पर ही देखने को मिलती है। आमतौर पर लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल शिमला, मसूरी, नैनीताल या शिलॉन्ग का ही आता है, लेकिन जून या जुलाई में बारिश होती है। इस वजह से सोच-समझकर ही ट्रिप प्लान करना चाहिए।दरअसल, पहाड़ी इलाकों में जून के आखिरी में और जुलाई में अच्छी खासी बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों या जुलाई में ट्रिप प्लान करने का सोच रही हैं तो इन तीन जगहों के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं-

शिमला
हिमाचल प्रदेश का शिमला सालों से लोगों की पसंदीदा हिल स्टेशन लिस्ट में है। हिल स्टेशंस के नाम पर ज्यादातर लोग सबसे पहले शिमला जाने की ही प्लानिंग करते हैं। दरअसल, यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। जून में तो यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है, लेकिन जुलाई में बारिश शुरू हो जाती है। हालांकि, फिर भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। मॉल रोड, रिज, कुफरी जैसी जगहों पर तो भीड़ देखने को मिल जाती है। आप फैमिली या पार्टनर के साथ यहां जा सकती हैं।
मसूरी
उत्तराखंड के मसूरी को तो क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। दिल्ली और आसपास के लिए तो ये जगह स्वर्ग से कम नहीं होती है। जून में यहां काफी भीड़ रहती है क्योंकि ये छुट्टियों का पीक सीजन होता है। हालांकि, जुलाई में यहां बारिश होने से सड़क पर फिसलन और जाम की समस्या देखने को मिलती है। अगर आपका ट्रिप छोटा है और आप ज्यादा दूर नहीं जाना चाहती, तो मसूरी जा सकती हैं।
शिलॉन्ग
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग की खूबसूरती के बारे में शायद ही कोई न जानता हो। यहां का मौसम पूरे साल काफी अच्छा रहता है, लेकिन एक बात जरूर याद रखें कि मेघालय की गिनती भारत के सबसे ज्यादा बारिश वाले राज्यों में होती है। जून और जुलाई में यहां बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। कई लोगों को यही मौसम पसंद आता है क्योंकि इस दौरान झरने और पहाड़ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। हालांकि, लगातार बारिश से आपको घूमने में परेशानी हो सकती है।
बारिश में कौन-सी जगह बेहतर है?
अगर सिर्फ जून की बात करें, तो आप तीनों जगहें घूमने के लिए जा सकती हैं, लेकिन जुलाई में बारिश होने से हालात थोड़े बिगड़ जाते हैं। शिलॉन्ग में सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिलती है। इसलिए अगर आपका मकसद आराम से घूमना और ज्यादा बारिश से बचना है, तो जुलाई में यहां न जाएं। मसूरी और शिमला में भी बारिश होती है, लेकिन आमतौर पर शिलॉन्ग जितनी लगातार नहीं होती है।