मानसून में राजस्थान के इन खास जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, खूबसूरती देखकर खुश हो जाएगा मन
मानसून के मौसम में अक्सर लोग पहाड़ों या बीच वाली जगहों पर जाने बचते हैं, क्योंकि इस मौसम में इन जगहों पर जाना थोड़ा रिस्की है। अगर आप भी यही सोचती हैं, तो इस बार आप राजस्थान घूमने का प्लान बना सकती हैं। अक्सर लोग मानते हैं कि राजस्थान सिर्फ सिर्फ रेगिस्तान और गर्म इलाकों का प्रदेश है, लेकिन ऐसा नहीं है। मानसून सीजन में ये जगहें हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भर जाती हैं, जो देखने लायक होती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान के उस जगह के बारे में बता रहे हैं जहां आप मानसून में घूमने जाने का प्लान बना सकती हैं।हम आपको राजस्थान के नागौर के आसपास की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप मानसून के मौसम में घूमने जाने के प्लान बना सकती हैं। इस मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखते ही आपका मन खुश हो जाएगा।

रोहिंडी फोर्ट, नागौर
यह जगह राजस्थान के नागौर के पास है और मानसून में घूमने लायक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। बारिश के मौसम यहां की जगह हर-भरी हो जाती है। यह जगह शांत वाली जगह है और यहां पर आपको सुकून भरा माहौल मिलेगा। यहां पर कई सारे किले हैं जहां से बादलों और मौसम के सुंदर नजरों का लुफ्त उठा सकती हैं।
कुचामन सिटी, नागौर
मानसून के मौसम में आप कुचामन सिटी घूमने जाने का प्लान बना सकती हैं। इस जगह पर कई सारी ऐतिहासिक किले और पुरानी हवेलियां हैं। जो अपने प्राचीन इतिहास के लिए जानी जाती हैं। वहीं बारिश के मौसम में ये जगह हरी भरी हो जाती है साथ ही, यहां पर जो किला है। वहां बादलों के बीच नजर आता है जो देखने में काफी सुंदर और शानदार होता है।
मेड़ता सिटी, नागौर
नागौर जिले के पास मेड़ता सिटी भी मानसून के मौसम में घूमने लायक जगह है। अगर आप आपको इतिहास से जुड़ना पसंद है, तो आप इस जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकती हैं। साथ ही, यहां पर ऐतिहासिक मंदिर भी हैं। मानसून सीजन में जहां मौसम बेहद ही खूबसूरत और शांति भरा होता है। जो अपने आप में अनोखा अनुभव है।
कैसे पहुंचें
बस से आप नागौर बस स्टैंड तक पहुंचकर वहां से टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद से इन जगहों पर जा सकती हैं।
नागौर जंक्शन नजदीकी रेलवे स्टेशन है। वहां से ऑटो या कैब लेकर इन जगहों पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अगर आपके पास कार है तो आप कार की मदद से भी इन जगहों तक घूमने का प्लान बना सकती हैं।