ट्रेकिंग पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, तभी बनेगा आपका एडवेंचर सुरक्षित और यादगार
आजकल युवाओं के बीच ट्रेकिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. पहाड़ों, जंगलों और प्राकृतिक रास्तों के बीच ट्रेकिंग करना न सिर्फ रोमांच से भर देता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कई लोग बिना पूरी तैयारी के ट्रेकिंग पर निकल जाते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी दोस्तों के साथ किसी फॉरेस्ट या हिल ट्रेक की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

ट्रेक की पूरी जानकारी पहले जुटाएं
किसी भी ट्रेक पर जाने से पहले उस स्थान के बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल करें. ट्रेक की लंबाई, कठिनाई का स्तर, मौसम की स्थिति और रास्ते की जानकारी पहले से पता होनी चाहिए. अगर ट्रेकिंग रूट नया है, तो स्थानीय गाइड या अनुभवी ट्रेकर्स से सलाह जरूर लें.
शारीरिक फिटनेस का रखें ध्यान
ट्रेकिंग के दौरान कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ सकता है. ऐसे में शरीर का फिट होना बेहद जरूरी है. ट्रेक से कुछ सप्ताह पहले नियमित वॉकिंग, जॉगिंग या हल्की एक्सरसाइज शुरू कर दें. इससे आपकी स्टैमिना बढ़ेगी और ट्रेक के दौरान थकान कम महसूस होगी.
सही कपड़े और जूते चुनें
ट्रेकिंग के लिए आरामदायक और मौसम के अनुसार कपड़े पहनना जरूरी है. हल्के, जल्दी सूखने वाले कपड़े बेहतर रहते हैं. वहीं मजबूत ग्रिप वाले ट्रेकिंग शूज पहनें ताकि फिसलन वाले रास्तों पर संतुलन बनाए रखा जा सके. नए जूते पहनकर सीधे ट्रेक पर जाने से बचें, क्योंकि इससे छाले पड़ सकते हैं.
जरूरी सामान साथ रखें
ट्रेकिंग पर निकलते समय पानी की बोतल, फर्स्ट एड किट, टॉर्च, पावर बैंक, एनर्जी बार, रेनकोट और अतिरिक्त कपड़े जरूर रखें. जंगल या पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए तैयारी पूरी होनी चाहिए.
मौसम की जानकारी जरूर लें
ट्रेकिंग से पहले मौसम का पूर्वानुमान देखना बेहद जरूरी है. भारी बारिश, तेज हवाओं या खराब मौसम में ट्रेकिंग जोखिम भरी हो सकती है. मौसम की स्थिति के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाएं.
ग्रुप से अलग न हों
फॉरेस्ट ट्रेकिंग के दौरान हमेशा अपने ग्रुप के साथ रहें. अकेले आगे निकलना या पीछे रह जाना खतरनाक साबित हो सकता है. किसी आपात स्थिति में समूह का साथ होना सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण होता है.
प्रकृति का सम्मान करें
ट्रेकिंग के दौरान पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं. प्लास्टिक, खाने के रैपर या अन्य कचरा जंगल में न फेंकें. “लीव नो ट्रेस” यानी कोई निशान न छोड़ने के सिद्धांत का पालन करें. इससे प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन सुरक्षित रहता है.
सुरक्षा को दें प्राथमिकता
ट्रेकिंग रोमांचक जरूर है, लेकिन सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. अपने परिवार या करीबी लोगों को ट्रेकिंग की जानकारी देकर जाएं और मोबाइल में जरूरी संपर्क नंबर सेव रखें.