IRCTC ने लाइव कर दिया Holi Tour Package, घूमने के शौकीन लोग बजट में इन जगहों का बना लें ट्रिप प्लान
होली पर घूमने जाने वाले लोग ट्रिप की प्लानिंग अभी से करने लगे हैं। जो लोग पूरे परिवार या दोस्तों के ग्रुप के साथ ट्रिप प्लान करने का सोच रहे हैं, उन्हें यात्रा की पूरी तैयारी सोच-समझकर करनी होगी। होटल से लेकर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा और ट्रेन टिकट की बुकिंग भी एडवांस में ही करना होगा। इसलिए, यात्रा की प्लानिंग करने में उन्हें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन अब आपको यात्रा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे ने आपके लिए होली के ट्रिप का प्लान बना लिया है। पैकेज की सुविधा और सभी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है। अगर आप भी यात्रा का प्लान कर रही हैं, तो एक बार इन पैकेज के बारे में पढ़ लें।

राजस्थान में मनाएं इस बार होली
इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरू से हो रही है।
इस पैकेज में आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर घुमाया जाएगा।
पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
3 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WOMENS DAY SPECIAL EX BENGALURU है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 53,900 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 38,500 रुपये है।
बच्चों के लिए पैकेज फीस 34,500 रुपये है।
कन्याकुमारी टूर पैकेज
इस पैकेज की शुरुआत हैदराबा से हो रही है।
इस पैकेज में आपको कन्याकुमारी, मदुरै, रामेश्वरम, त्रिची और त्रिवेंद्रम घुमाया जाएगा।
पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है।
पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
2 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
पैकेज में आपको फ्लाइस से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 47000 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 35900 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34150 रुपये है।
बच्चों के लिए पैकेज फीस 30300 रुपये है।
हैवलॉक घूम आएं
इस पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।
इस पैकेज में आपको नील / हैवेलॉक घुमाया जाएगा।
पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
3 मार्च से इसकी शुरुआत हो रही है।
पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम MAJESTIC ANDAMAN EX-GUWAHATI है।
पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 65,450 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48,500 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 46,900 रुपये है।
बच्चों के लिए पैकेज फीस 39,700 रुपये है।
भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।