भारत के शानदार Floating Markets, जहां नावों पर सजती हैं दुकानें

भारत देश में ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरानी में पड़ जाता है। वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 'फ्लोटिंग बाजार' यानी तैरते हुए बाजार के नाम से जाना जाता है। फ्लोटिंग बाजार में दुकानें जमीन पर नहीं, बल्कि नावों पर लगती हैं। यहां सब्जियों से लेकर मसाले, होममेड चीजें और डेकोर आइटम्स, सब कुछ पानी के बीचो-बीच नाव पर बिकता है। अगर आप भी इन जगहों के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें।

श्रीनगर की डल झील में लगता है यह फ्लोटिंग मार्केट

भारत के श्रीनगर में डल झील के अंदर एक खूबसूरत फ्लोटिंग मार्केट लगता है। कश्मीर की इस डल झील में लगने वाला यह बाजार पूरे भारत में अपनी अनोखी खासियत के लिए जाना जाता है। यह बाजार झील के बीचो-बीच बोट्स पर सजता है। यहां आपको सुबह-सुबह बहुत से लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। आप यहां से न सिर्फ खरीदारी कर सकती हैं, बल्कि खूबसूरत फोटोशूट भी करवा सकती हैं।  

केरल का प्रसिद्ध त्रिवेणी फ्लोटिंग मार्केट

श्रीनगर के फ्लोटिंग मार्केट के अलावा केरल का बैकवॉटर मार्केट भी पानी पर तैरने वाले अनोखे बाजार के लिए बेहद फेमस है। यहां का प्रसिद्ध 'त्रिवेणी फ्लोटिंग मार्केट' देखने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाने यहां आते हैं। इस बाजार को नाव के जरिए घूमा जाता है। आप रेलवे मार्ग या हवाई यात्रा के जरिए पहले केरल पहुंच सकती हैं और फिर वहां से टैक्सी या बस से आसानी से इस बाजार तक पहुंच सकती हैं।

कोलकाता का पटुली फ्लोटिंग मार्केट

इन दोनों बाजारों के अलावा कोलकाता में भी एक जगह ऐसी है, जहां फ्लोटिंग मार्केट लगता है। हम बात कर रहे हैं 'पटुली फ्लोटिंग मार्केट' की। यह भारत के जाने-माने फ्लोटिंग मार्केट्स में से एक है, जहां आप सुबह के 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक घूम सकती हैं। यह जगह भी देखने में बहुत खूबसूरत है, जहां आप शानदार फोटोज क्लिक करवा सकती हैं।

अगर आप भी ऐसे ही किसी तैरते हुए बाजार का रुख करना चाहती हैं, तो आपके लिए ऊपर बताए गए ये 3 फ्लोटिंग मार्केट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आप यात्रा के कुछ नए और अनोखे अनुभव ले सकती हैं।