1 मई से शुरू होने जा रहा है गोवा का सबसे सस्ता टूर पैकेज, IRCTC के इस टूर प्लान से जाएं घूमने
गोवा टूर पैकेज से घूमने जाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आपको लग्जरी होटल में रहने के साथ-साथ, बीच और मार्केट घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिलती है। फ्लाइट पर पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं, तो इसमें आपको ट्रेन से गोवा जाने का मौका मिलेगा। रास्ते में समुद्री एरिया का खूबसूरत नजारा देखते हुए ट्रिप प्लान करें और आपको खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी। टिकट बुकिंग से लेकर घूमने-फिरने का पूरा खर्च पहले से ही तय कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे। आप इन पैकेज को पढ़कर अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकती हैं।

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी
इस पैकेज की शुरुआत तिरुनेलवेली, विरुधुनगर, मदुरै, डिंडीगुल, करूर और धर्मपुरी से हो रही है।
पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज का नाम TIRUNELVELI - GOA CHARTER COACH TOUR है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज का कोड SMR108 है।
1 मई से पहले पैकेज टिकट बुक कर लें, ताकि 1 मई से आप यात्रा में शामिल हो सकें।
पैकेज फीस
अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 34,800 रुपये है, लेकिन परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27,100 रुपये है।
तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26,300 रुपये है।
बच्चों के लिए पैकेज फीस 21,800 रुपये है।
भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
3 एसी कोच में ट्रेन से आने-जाने का टिकट खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।
एसी वाहन में आपको शहर में घूमने का मौका मिलेगा।
गोवा में 3-स्टार श्रेणी के होटलों में नाश्ता और रात का भोजन मिलेगा।
3 स्टार होटल में ही रात गुजारेंगे।
ट्रेन में भोजन (केवल शाकाहारी) मिलेगा।
पूरी यात्रा के लिए टूर मैनेजर की सेवाएं भी दी जाएगी।
लंच के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
यात्रा बीमा।
सभी लागू कर।