वाराणसी से लेकर मुंबई तक, ये हैं भारत के 5 शानदार डेस्टिनेशंस, डिफरेंट होता है सुबह और शाम का नजारा

भारत व‍िव‍िधता का देश है। यहां कई खूबसूरत और शानदार जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर सालों साल पर्यटकों की जबरदस्‍त भीड़ देखने को म‍िलती है। कुछ तो ऐसी जगहें हैं जहां का नजारा दिन के अलग-अलग समय पर पूरी तरह से बदल जाता है। सुबह 6 बजे के समय जहां ये जगहें शांत, हल्के रंगों में ढकी हुईं और बिल्कुल सुकून वाली लगती हैं, तो वहीं दूसरी ओर शाम 6 बजे ये जगहें रोशनी, भीड़, आवाज, रंग और अलग ही एनर्जी से भर जाती हैं।ऐसा लगता है जैसे एक ही जगह पर आप दो अलग दुनिया देख रहे हों। हम आपको भारत की उन खास जगहों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

वाराणसी घाट, उत्तर प्रदेश

वाराणसी को भगवान श‍िव की प्र‍िय नगरी कहा जाता है। यहां पर सुबह 6 बजे का नजारा बेहद शांत और हल्की धुंध में ढका हुआ लगता है। घाटों पर लोग योग करते हुए, चाय वालों की पहली तैयारी, नावों का धीरे-धीरे बहना, सब मिलकर एक सुकून भरा माहौल बनाते हैं। सुबह की गंगा आरती दिल को छू लेती है। वहीं शाम 6 बजे दशाश्वमेध घाट पर होने वाली शाम की गंगा आरती पूरा माहौल बदल देती है। हजारों लोग, दीयों की चमक, घंटों की आवाज और नदी में झिलमिलाती रोशनी, सब मिलकर ये पल बेहद खास बना देते हैं। नावों की लंबी लाइन और चारों तरफ रोशनी इसे एक बड़े ओपन-एयर शो जैसा बना देती है।

मरीन ड्राइव, मुंबई

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। ये शहर द‍िनभर की भागदौड़ में उलझा हुआ रहता है, लेकिन सुबह 6 बजे ये जगह भीड़ से दूर, शांत और ठंडी हवा के साथ बेहद सुकून वाली लगती है। मरीन ड्राइव पर जॉगर, साइकिलिस्ट और समुद्र के लहरों की आवाज आपको सुकून पहुंचाती हैं। वहीं शाम 6 बजे की बात करें तो मरीन ड्राइव सच में क्वीन्स नेकलेस बन जाता है। लाइट्स एक-एक करके जलती हैं, सड़क पर कारों की लाइन चमकती है और लोग शाम की ठंडी हवा का मजा लेने यहां आते हैं।

इंडिया गेट, नई दिल्ली

द‍िल्‍ली की शान है इंड‍िया गेट। यहां सुबह 6 बजे इंडिया गेट बेहद शांत और साफ नजर आता है। ठंडी हवा, आस-पास दौड़ते लोग और हल्की धूप के साथ ये जगह आपको फ्रेशनेस से भर देती है। इस समय फोटो भी बहुत अच्छे आते हैं क्योंकि लाइट सॉफ्ट होती है। दूसरी ओर शाम 6 बजे यहां लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। लाइट्स जलने के बाद इंडिया गेट सुनहरी रोशनी में चमकता है और आस-पास का माहौल काफी सुंदर हो जाता है।

हवा महल, जयपुर

जयपुर अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यहां का हवा महल आपको खूब पसंद आएगा। सुबह 6 बजे हवा महल पर हल्की धूप गिरती है, जिससे इसकी गुलाबी दीवारें बहुत खूबसूरत लगती हैं। सड़कों पर ट्रैफिक कम होता है, इसलिए पूरा इलाका शांत और फोटो खिंचवाने के लिए परफेक्ट होता है। शाम 6 बजे की बात करें तो हवा महल की लाइट्स ऑन हो जाती हैं और इमारत सुनहरे रंग में चमकने लगती हैं। आस-पास की मार्केट भी खुल जाती है और सड़कें काफी रौनकदार हो जाती हैं।

जैसलमेर का सैम सैंड ड्यून्स

जयपुर का जैसलमेर भी क‍िसी से कम नहीं है। यहां सुबह 6 बजे मरुस्थल ठंडा रहता है और सूरज की पहली किरणें रेत पर सुनहरी परत बना देती हैं। ऊंट सफारी करने वालों के लिए ये समय सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं शाम 6 बजे यहां का नजारा पूरी तरह से बदल जाता है। सूर्यास्त की रोशनी, लोक संगीत, डांस परफॉर्मेंस और हवा में उड़ती रेत, सब मिलकर शाम को एकदम खुशनुमा बना देते हैं।

भारत की ये जगहें दिन के दो अलग समय पर दो बिल्कुल अलग-अलग नजारा द‍िखाती हैं। सुबह का माहौल शांत, सुकून भरा और ताजगी वाला होता है, जबकि शाम रोशनी, भीड़ और अलग-सी एनर्जी से भर जाती है।