यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक: भारत के इन राज्यों में घूमने का बेस्ट महीना कौन सा है?
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां ऐसे कई राज्य हैं जहां लगभग हर महीने कोई न कोई बड़ा फेस्टिवल सेलिब्रेट ही किया जाता है। यही वजह है कि किसी जगह की असली संस्कृति, खानपान और परंपराओं को करीब से देखने का सबसे अच्छा तरीका वहां के किसी बड़े त्योहार के दौरान जाना माना जाता है। आम दिनों में जो शहर नॉर्मल नजर आते हैं, वहीं त्योहारों पर इनकी रौनक बढ़ जाती है।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां ऐसे कई राज्य हैं जहां लगभग हर महीने कोई न कोई बड़ा फेस्टिवल सेलिब्रेट ही किया जाता है। यही वजह है कि किसी जगह की असली संस्कृति, खानपान और परंपराओं को करीब से देखने का सबसे अच्छा तरीका वहां के किसी बड़े त्योहार के दौरान जाना माना जाता है। आम दिनों में जो शहर नॉर्मल नजर आते हैं, वहीं त्योहारों पर इनकी रौनक बढ़ जाती है।
इस दौरान ये राज्य रंग, रोशनी और उत्साह से भरे हुए नजर आते हैं। तो अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं और सोच में पड़ गईं हैं कि किस राज्य में किस समय जाना सही रहेगा तो वहां के फेमस फेस्टिवल्स आपकी मदद कर सकते हैं। यूपी की जगमगाती दीपावली से लेकर महाराष्ट्र के गणेशोत्सव, गुजरात के गरबा और वेस्ट बंगाल की दुर्गा पूजा तक, हर राज्य का अपना खास समय होता है जब वहां की रौनक देखने लायक होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
महाराष्ट्र- गणेश चतुर्थी का अलग ही रंग
महाराष्ट्र घूमने का सबसे खास समय अगस्त या सितंबर हो सकता है, क्योंकि इसी दौररान गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दौरान मुंबई समेत राज्य के कई शहरों में बड़े-बड़े गणपति पंडाल सजाए जाते हैं। जगह-जगh सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और पूरे राज्य में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है।
उत्तर प्रदेश- दीपावली के समय घूमने जाएं
अगर आप उत्तर प्रदेश की संस्कृति और भव्यता को करीब से देखना चाहती हैं, तो अक्टूबर या नवंबर का महीना सबसे अच्छा होता है। दीपावली के दौरान खासकर अयोध्या में लाखों दीयों की रोशनी देखने को मिलती है। पूरा माहौल उत्सवमय हो जाता है और शहर की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। वहीं देव दीपावली पर वाराणसी की सुंदरता अपने चरम पर होती है।
तमिलनाडु- पोंगल के दौरान देखें असली संस्कृति
तमिलनाडु जितना खूबसूरत है, यहां की परंपराएं और भी ज्यादा सुंदर है। अगर आप यहां की संस्कृति और परंपराओं को करीब से देखना चाहती हैं तो जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। इसी समय पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। यह फसल कटाई से जुड़ा पर्व है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग इस त्योहार को बड़े उत्साह से मनाते हैं। इस दौरान आपको लोकल कल्चर का अलग ही रंग देखने को मिलेगा। साथ ही आप यहां के लोकल फूड्स जरूर ट्राई करें।
असम- बिहू का उत्साह देखने लायक
असम भी एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां घूमने के लिए अप्रैल का महीना सबसे अच्छा होता है। इस समय बोहाग बिहू मनाया जाता है, जो राज्य का सबसे पॉपुलर फेस्टिवल है। अगर आप ईस्ट इंडिया की संस्कृति को समझना चाहती हैं, तो यह समय सही रहेगा।
वेस्ट बंगाल- दुर्गा पूजा का जादू
ये तो शायद ही किसी को नहीं मालूम होगा कि वेस्ट बंगाल की पहचान दुर्गा पूजा से जुड़ी हुई है। हर साल सितंबर या अक्टूबर में यह त्योहार बड़े स्तर पर यहां मनाया जाता है। कोलकाता की सड़कों से लेकर मोहल्लों तक खूबसूरत पंडाल सजाए जाते हैं। इस दौरान आपको कला, संस्कृति और धार्मिक आस्था का ऐसा संगम देखने को मिलेगा जो आपने कहीं नहीं देखा होगा।
गुजरात- नवरात्रि में गरबा का मजा
अगर आपको संगीत और नृत्य पसंद है, तो गुजरात जाने के लिए सितंबर या अक्टूबर का समय सबसे अच्छा हो सकता है। क्योंकि शारदीय नवरात्रि के समय पूरे राज्य में गरबा और डांडिया की धूम रहती है। लोग ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर रातभर डांडिया खेलजे हैं या गरबा करते हैं।
केरल- ओणम के समय दिखती है असली खूबसूरती
केरल घूमना है तो अगस्त या सितंबर का महीना सबसे अच्छा रहेगा। इस समय यहां ओणम मनाया जाता है। यह राज्य का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दौरान घरों को फूलों से सजाया जाता है। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ये वही समय है जब केरल की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर जाती है।
गोवा- कार्निवल का रंगीन माहौल
गोवा सिर्फ बीच के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कार्निवल के लिए भी काफी फेमस है। फरवरी के आसपास होने वाला गोवा कार्निवल पूरे राज्य की खूबसूरती बढ़ा देता है।
तो आपको बता दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों की पहचान सिर्फ उनकी जगहों से नहीं, बल्कि वहां के त्योहारों से भी होती है। अगर आप किसी राज्य की संस्कृति को सही मायनों में महसूस करना चाहती हैं, तो वहां के त्योहार के समय ट्रिप प्लान करें।