दिल्ली वालों की हो गई मौज, IRCTC घुमा रहा है 7 दिनों के लिए लद्दाख; जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
रेलवे ने हाल ही में दिल्ली से लद्दाख टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकज की शुरुआत 6 जून से हो रही है। ऐसे में यात्री पैकेज के बारे में सर्च कर रहे हैं। लद्दाख ट्रिप प्लान में आपको 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलने वाला है, ऐसे में टिकट बुकिंग कहां से होगी और क्या यह फायदेमंद होगा, इसके बारे में लोग जानन चाह रहे हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे के टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करने का सोच रही हैं, तो इसके बारे में जरूरी जानकारी यहां से पढ़ लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
रेलवे ने हाल ही में दिल्ली से लद्दाख टूर पैकेज लाइव किया है। इस पैकज की शुरुआत 6 जून से हो रही है। ऐसे में यात्री पैकेज के बारे में सर्च कर रहे हैं। लद्दाख ट्रिप प्लान में आपको 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलने वाला है, ऐसे में टिकट बुकिंग कहां से होगी और क्या यह फायदेमंद होगा, इसके बारे में लोग जानन चाह रहे हैं। अगर आप भी भारतीय रेलवे के टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करने का सोच रही हैं, तो इसके बारे में जरूरी जानकारी यहां से पढ़ लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिल रही हैं?
आने-जाने की फ्लाइट टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
लेह में होटल में 3 रातें, नुब्रा में टेंट में 2 रातें और पैंगोंग में टेंट में 1 रात गुजारने का मौका मिलेगा।
दिल्ली से लेह और लेह से दिल्ली दोनों रूटों में फ्लाइट के दौरान भोजन भी मिलेगा।
शेयरिंग आधार पर आपको बस की सुविधा मिलेगी।
किसी भी जगह पर प्रवेश शुल्क लग रहा है, तो वह भी पैकेज फीस में शामिल होगा।
6 दिन नाश्ता, 6 दिन दोपहर का भोजन और 6 दिन रात का भोजन भी मिलेगा।
यत्रा बीमा, टूर गाइड, इनर लाइन परमिट और हर दिन 1 बोतल पानी का भी मिलेगा।
नुब्रा और पैंगोंग की यात्रा के दौरान वाहन में केवल आपातकालीन स्थिति के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा होगी।
जीएसटी और अन्य सभी लागू कर पैकेज फीस में शामिल होंगे।
लद्दाख पैकेज बुक करना चाहिए या नहीं?
पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 6 जून को फ्लाइट से होने वाली है। इसका अर्थ है कि आने-जाने की फ्लाइट का टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल रहेगा।
लद्दाख पहुंचने के बाद आस-पास पहाड़ी जगह पर घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी। यह शेयरिंग आधार पर होगी, जिन लोगों ने पैकेज बुक किया होगा, वह इससे यात्रा कर पाएंगे।
पैकेज का नाम DISCOVER LADAKH WITH IRCTC- LTC APPROVED है।
इसके बारे में जानने के लिए आप गूगल पर पैकेज का नाम लिखें और साथ में IRCTC लगाएं, जिससे आप सीधा पैकेज की जानकारी पर पहुंच जाएंगे।
पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। यानी 7वें दिन आप वापस दिल्ली के लिए निकल जाएंगी।
सुविधाएं अगर आपको फायदेमंद लग रही हैं, तो टिकट बुक कर सकती हैं।
पैकेज फीस कम है या ज्यादा?
अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 48,500 रुपये ली जा रही है।
2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 45,500 रुपये है। यानी लगभग 1 लाख रुपये तक फीस देनी होगी।
3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 40,500 रुपये है। यानी लगभग 80000 रुपये तक फीस देनी होगी।
बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से तय की गई है, 2 लोगों के साथ अगर बच्चा भी साथ है, तो लगभग 1 लाख रुपये के साथ 29,500 रुपये बच्चे के अलग से देने होंगे।
भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज फायदेमंद है या नहीं?
पैकेज में जिस तरह की सुविधाएं मिल रही है, उस हिसाब से यह पैकेज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि लद्दाख का सफर इतना आसान नहीं होता। आप अगर अलग से कैब बुक करती हैं, तो भी यह महंगा ही पड़ेगा, इसके अलावा टैंट में रात गुजारने का खर्च भी ज्यादा है। पैकेज में आपको ऑक्सीजन सिलेंडर की भी सुविधा मिल रही है। पैकेज फीस वैसे तो बजट में यात्रा करने वालों के लिए ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन सेफ्टी और आरामदायक यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट है।