Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने की कर रही हैं तैयारी, तो ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन; बदल गए हैं ये नि‍यम

 हर साल हजारों लाखों लोग चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) करते हैं। उत्तराखंड की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक चारधाम यात्रा की शुरुआत इस बार 19 अप्रैल से हो गई है। हालांक‍ि, ये यात्रा आपके बाकी ट्र‍िप जैसी आसान नहीं होती है। चार धाम यात्रा के ल‍िए आपको पहले रज‍िस्‍ट्रेशन कराना होता है, मेड‍िकल चेकअप की भी जरूरत होती है।इस यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि एक कठिन पहाड़ी यात्रा भी होती है। आज हम बताएंगे क‍ि ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कैसे रज‍िस्‍ट्रेशन कर सकती हैं और अबकी बार यहां क‍िन न‍ियमों में बदलाव क‍िए गए हैं? आइए जानते ह‍ैं-

यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी 

चारधाम यात्रा पर जाने से पहले आपको रज‍िस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है। उत्तराखंड सरकार रजिस्ट्रेशन के जरिए यात्रियों की संख्या पर नजर रखती है और GPS सिस्टम से भी उनकी सेफ्टी की न‍िगरानी की जाती है। ये रजिस्ट्रेशन एक तरह से ई-पास होता है, जिससे यात्रियों को कई सुविधाएं भी मिलती हैं।

ऑनलाइन कैसे करें चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन? 

अगर आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं, तो ये है आसान तरीका-

सबसे पहले registrationandtouristcare.uk.gov.in वेबसाइट पर जाएं
अपनी पर्सनल ड‍िटेल्‍स और यात्रा से जुड़ी जानकारी भरें
आधार कार्ड या कोई वैल‍िड पहचान पत्र अपलोड करें
मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें
इसके बाद QR कोड वाला रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड कर लें
यही स्लिप आपकी यात्रा के दौरान काम आएगी।

WhatsApp से भी करा सकती हैं रजिस्ट्रेशन 

अब सरकार ने WhatsApp के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे दी है। इसके लिए आपको ये काम करना होगा-

अपने व्‍हाट्सऐप से YATRA लिखकर 8394833833 नंबर पर भेजें
इसके बाद जो सवाल पूछे जाएं, उनके जवाब आपको देने होंगे
पूरी प्रक्रिया WhatsApp पर ही पूरी हो जाएगी
ये तरीका उन लोगों के लिए आसान है, जिन्हें वेबसाइट इस्तेमाल करने में दिक्कत होती है।

टोल-फ्री नंबर से करें रजिस्ट्रेशन 

अगर आप ऑनलाइन या व्‍हाट्सऐप से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रही हैं, तो टोल-फ्री नंबर से आप कर सकती हैं। इसके लिए आपको 0135-1364 पर कॉल करना होगा। कॉल पर आपको रज‍िस्‍ट्रेशन का पूरा प्रॉसेस समझा द‍िया जाएगा।

अगर आप ऑफलाइन रज‍िस्‍ट्रेशन करना चाहती हैं तो यहां जा सकती हैं-

हरिद्वार- राही होटल
ऋषिकेश- ISBT, RTO ऑफिस और गुरुद्वारा
बरकोट- यमुनोत्री मार्ग
हीना- गंगोत्री मार्ग
सोनप्रयाग- केदारनाथ मार्ग
पांडुकेश्वर- बद्रीनाथ मार्ग
गोविंद घाट- हेमकुंट साहिब
इन काउंटरों पर जाकर आप डायरेक्‍ट रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

यात्रा से जुड़े नए जरूरी नियम भी जानें 

पर्सनल और व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड जरूरी होगा। ये कार्ड आपको greencard.uk.gov.in वेबसाइट से मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों को देखते हुए यात्रियों को स्वास्थ्य सलाह का पालन करना जरूरी है। ध्‍यान रहे क‍ि आप इन धार्मिक स्‍थलों पर मोबाइल या कैमरे से फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगी। साथ ही गंगोत्री में गैर ह‍िंदुओं की एंट्री बैन रहेगी।