Best Baati Chokha Places In Varanasi: बनारस जाएं तो जरूर खाएं इन जगहों का बाटी-चोखा, मिलेगा एकदम ऑथेंटिक स्वाद
हर जगह की अपनी फेमस डिश होती है। ठीक उसी तरह पूर्वांचल में लिट्टी-चोखा को बेहद पसंद किया जाता है। हालांकि आज यह डिश दिल्ली-एनसीआर में भी खूब पसंद की जा रही है। यहां के लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन यदि आप पूर्वी यूपी के शहरों जैसी वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर आदि जगहों पर जाएंगे तो आपको यहां इसके प्रॉपर रेस्टोरेंट्स देखने को मिल जाएंगे। जहां आपको ऑथेंटिक लिट्टी-चोखा का स्वाद मिलेगा। इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट्स को एकदम गांव की थीम पर सजाया गया है। साथ ही यहां आपको लिट्टी-चोखा पत्ते वाली प्लेट में परोसा जाएगा। ऐसे में खाने में एकदम देसी स्वाद आ जाता है। इन जगहों पर आपको बाटी-चोखा की पूरी थाली भी मिल जाएगी। जिसमें आपको दाल, चावल, खिचड़ी आदि भी दिया जाएगा।

यह व्यंजन खासतौर पर अपने देसी स्वाद और पौष्टिकता के लिए जाना जाता है। इसको गेहूं के आटे और सत्तू की स्टफिंग से तैयार किया जाता है। जिसके साथ बैंगन और आलू का चोखा दिया जाता है। यदि आपको भी लिट्टी-चोखा पसंद है तो आप जब कभी भी काशी नगरी वाराणसी घूमने जाएं तो इन जगहों के बाटी-चोखा का स्वाद जरूर चख कर आइएगा। यहां का लिट्टी-चोखा खाकर आपको सच में मजा ही आ जाएगा।
बाटी-चोखा रेस्टोरेंट, वाराणसी
बनारस में बाटी-चोखा के नाम से बने इस रेस्टोरेंट में एंट्री लेने के साथ ही आपको गांव जैसा फील आने लगेगा। चक्की पर पिस्ता गेंहू, सिल पर पीसते हुए मसाले, चूल्हे पर बनता हुआ खाना देखकर आपको बेहद अच्छा लगेगा। अंदर से भी उस जगह की थीम एकदम गांव जैसे रखी गई है। जहां आपको जमीन पर बैठाकर चौकी पर रखकर खाना परोसा जाता है। पत्तल, दौने और मिट्टी के कुल्लड़ में सभी डिशेज और पानी दिया जाता है। दीवारों पर आपको पुरानी पेंटिंग, के साथ मिट्टी और गोबर से पुती हुई दीवारें भी देखने को मिल जाएंगी। इनका रेस्टोरेंट राजा बाजार रोड, आन्ध्रापुल के पास तेलियाबाग में स्थित है। इनके यहां आपको पूरी थाली भी और अलग से बाटी-चोखा भी मिल जाएगा। इनकी प्लेन बाटी की कीमत 22 रुपये से शुरु होकर 25 रुपये तक अलग-अलग वैरायटी में उपलब्ध है। वहीं कॉम्बो में अगर आप थाली लेते हैं तो वो आपको 230 रुपये से 230 रुपये तक के बीच मिलेगी। इनका रेस्टोरेंट सुबह 11 से शाम 10:30 तक खुला रहता है।
ठेठ बनारसी बाटी चोखा
यह भी बनारस के फेमस बाटी-चोखा रेस्टोरेंट में से एक है। इनके यहां भी आपको प्रोपर ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। यहां भी आपको एकदम गांव जैसा ही वातावरण देखने को मिल जाएगा। वीकेंड पर तो कभी-कभी इनके यहां लाइन भी लगती है। इनकी पुरानी शॉप बनारस में अस्सी घाट के पास नगवा रोड पर स्थित है। इसके अलावा पिछले साल इन्होने तेलियाबाग में चौकाघाट रोड पर भी अपनी दुकान खोली है। इनके यहां बाटी 30 रुपये से शुरू होकर 80 रुपये तक है। वहीं इनकी थाली की कीमत 200 से 250 के रुपये के बीच है। इनका रेस्टोरेंट सुबह 11 से रात 11 बजे तक खुलता है।