15 अगस्त पर IRCTC का शानदार तोहफा, मात्र ₹10,000 में घूम आएं यह खूबसूरत जगह
15 अगस्त की छुट्टी इस बार पहाड़ों पर मनाने का सोच रही हैं, तो रेलवे के इस टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना लें। रेलवे अपने इस पैकेज में यात्रियों को सभी सुविधाएं दे रहा है, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी न हो। अगस्त का महीना ऐसा समय है, जब लगभग हर यात्री यहां घूमने के सपने देखता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और बारिश के बाद पहाड़, चाय के बागान और हरियाली का नजारा और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं दे रहे हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

IRCTC के ऊटी टूर पैकेज से घूमना क्यों होगा फायदेमंद?
Ooty पहुंचने के बाद होटल खोजने की टेंशन नहीं रहती, क्योंकि रेलवे पहले से ही आपके लिए अच्छे होटल में स्टे की सुविधा तैयार रखता है। इसके अलावा आपको ऊटी के फेमस प्लेसिस के बारे में सर्च करने की भी जरूरत नहीं होती, क्योंकि सभी फेसम टूरिस्ट प्लेसिस पर घुमाने की तैयारी पहले ही हो चुकी होती है।
पैकेज की मुख्य जानकारी
पैकेज का नाम- CHENNAI-OOTY-MUDUMALAI-CHENNAI
पैकेज कोड- SMR007
यात्रा का माध्यम- ट्रेन और बस
कुल अवधि- 4 रात और 5 दिन
पैकेज की शुरुआत- चेन्नई, इरोड और काटपाडी
कवर किए जाने वाले स्थान- कूनूर और ऊटी
यात्रा की तारीख- 13 अगस्त 2026
पैकेज की शुरुआत कहां से होगी?
इस पैकेज की शुरुआत रात 9 बजे चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से होगी। सुबह 6:20 बजे आप मेट्टुपालयम पहुंचेंगे। यहां से आपको पिक करके सड़क ऊटी ले जाया जाएगा। ऊटी पहुंचकर होटल में चेक-इन करेंगे और इसके बाद घूमने का सफर शुरू होगा।
पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति
अकेले यात्रा करने पर - 24,100 रुपये
डबल शेयरिंग- 12,850 रुपये
ट्रिपल शेयरिंग- 10,200 रुपये
बच्चों के लिए फीस -5,370 रुपये
पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
यात्री ध्यान रखें कि सभी जगहों पर घूमने का समय, ट्रेन के शेड्यूल पर निर्भर करेगा। ट्रेन लेट होने की स्थिति में IRCTC जिम्मेदार नहीं होगा। इसके साथ ही किसी भी जगह पर घूमने का प्लान मौसम और सड़क की स्थिति के अनुसार बदला जा सकता है। ऐसे में यात्री रिफंड की मांग नहीं कर सकते।
ट्रेन से आने-जाने की सुविधा
होटल में ठहरने की व्यवस्था
नाश्ता मिलेगा केवल
स्थानीय घूमने के लिए AC कैब
घूमने की जगहों का खर्च
ट्रैवल इंश्योरेंस
टोल, पार्किंग और टैक्स
पैकेज की बताई गई कीमत सीट और होटल की उपलब्धता पर निर्भर करती है। इसके साथ ही पैकेज में पहले से बताई गई यात्रा योजना स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल भी सकती है, इसलिए इन सभी जानकारी को पढ़ने के बाद ही टूर पैकेज बुक करें।