केरल की शांति और सुंदरता के आप भी हो जाएंगे दीवाने,एकबार जरूर यहां जाएं  

दक्षिण भारत अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। दूर -दूर से लोग यहाँ इसकी सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं। साउथ इण्डिया में ऐसे कई शहर हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है उन्हीं में से एक है केरल। यहाँ के बीच और बांध काफी फेमस हैं। वहीं यहां चाय और कॉफी के बागान हैं जिनकी हरियाली में आप गम हो जायेंगे। खानपान के साथ ही यहाँ का मशहूर नृत्य कथककली पर्यटन को आकर्षित करता है। अगर आप केरल की यात्रा पर जा रहे हैं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें। 

अल्लेप्पी
दक्षिण भारत के टॉप पर्यटन स्थल में से एक अल्लेप्पी है। पूर्व का वैनिस कहा जाने वाला ये स्थान केरल की सबसे आकर्षक जगह है। इसकी असीम सुंदरता, बैकवॉटर यात्रा हर साल यात्रियों को भारी मात्रा में आकर्षित करती है। नारियल के पेडो़ं से होकर गुज़रती नौकाऐं आपको आनंद दिलाएगा। यहाँ की सादगी आपको अपना बनाने की पूरी कोशिश करती है। हाउस बोट में रहना आपके लिए एक नया अनुभव होगा। यहां के पारंपरिक भोजन का स्वाद के साथ- साथ यहाँ की बोट रेस भी यात्रियों के बीच नया जोश लाती है। 

मुन्नार 
केरल का दूसरा पर्यटन स्थल मुन्नार है। बादलों को छूते ऊँचे-ऊँचे पहाड़ आपको ऐसा एहसास कराऐंगे कि आपके हाथ उठाते ही आप बादलों को अपनी मुट्ठी में समेट लेंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए ये बेहद खूबसूरत जगह माना जाता है। आरामदायक और लुभावने रैज़ॉर्ट आपकी यात्रा को बेहद सुगम बनाते हैं। मुन्नार में आपको चाय के बड़े बड़े बागान मिल जायेंगे जो आपकी आँखों को ठंडक का एहसास कराएंगे। 

थेक्कड़ी
यह पर्वतीय स्थल इडुक्की जिले में स्थित है। यह स्थान पेरियर वन्यजीव अभ्यारण के लिए लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। यह बहुत-से विलुप्त जानवरों और 200 से भी अधिक पक्षियों का निवास स्थान है। यह जगह उन लोगों को ज़रूर जाना चाहिए जिन्हे जानवर से बेहद लगाव है। मुख्यतः यह हाथियों का स्थल है पर अन्य जीव भी आपको यहाँ देखने मिलेंगे जैसे-बाघ, जंगली बिल्ली, सांभर, नीलगिरी लंगूर, गौर आदि। यदि आप घने जंगल के बीच से होती हुई नदी से गुज़रना चाहते है तो आप अपनी ये इच्छा पूरीकर सकते हैं क्योंकि यहाँ नौकाओं की भी व्यवस्था है।यह सबसे मशहूर केरल के दर्शनीय स्थल में से है। और नए एडवेंचर के तौर पर एक नया अनुभव का मौका साबित होगा। 

कोच्चि 
ऐसा दर्शनीय स्थल जिसे अरब सागर की रानी भी कहा जाता है। ये जगह यहाँ की वित्तिय,व्यावसायिक व औद्योगिक केंद्र है। इस शहर में कुछ आर्ट गैलरी है जो आपको कला के प्रति प्रोत्साहित करेगी। देर रात तक आनंद प्राप्ति के लिए पब और जी तोड़ खरीदारी के लिए शॉपिंग यहाँ आसानी से कर सकते। आपकी यात्रा बेहद यादगार हो जायेगी। सुंदर प्राकृतिक नज़ारों के लिए आप बीच का रुख भी कर सकते हैं।अपनी मन की शांति के लिए मंदिरों के शरण में भी जा सकते हैं।